फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   karpoori thakur

सरलता और सादगी के पर्याय थे कर्पूरी ठाकुर

Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
karpoori thakur
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यालय लोहिया भवन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि अगर आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, डॉ. नन्हकू यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अहमर जमाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव बृजराज ठाकुर आदि उपस्थित थे। संचालन अमित ठाकुर ने किया। राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर को नमन किया गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों की चर्चा की। इस दौरान नारद ठाकुर, गोपाल ठाकुर, हीरा ठाकुर, सुरेश शर्मा, रामअवतार शर्मा, हरिशंकर ठाकुर, संतोष शर्मा, कमलेश शर्मा, बब्लू शर्मा, महेंद्र शर्मा, गुलाब शर्मा उपस्थित थे। आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक एनके शर्मा, जिलाध्यक्ष झारखंडेय ठाकुर, जीउतराम नंद, बृजेश कुमार शर्मा उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद : अति पिछड़ा, अति दलित महासंघ की तरफ से सेमरा गांव में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता, दिनेश ठाकुर, राजू, अशोक यादव, रामभुवन खरवार उपस्थित थे। अध्यक्षता पारस ठाकुर एवं संचालन कुलदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed