{"_id":"6a94819c831878937a0a1a50","slug":"selling-cold-drinks-above-mrp-weighing-sweets-along-with-the-box-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-159178-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेच रहे कोल्ड ड्रिंक, डिब्बा समेत तौल रहे मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेच रहे कोल्ड ड्रिंक, डिब्बा समेत तौल रहे मिठाई
विज्ञापन
जनपद में एमआरपी से अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक बेचा जा रहा है। साथ ही मिठाई की तौल डिब्बा सहित करके ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। इसका खुलासा बाट-माप विभाग की कार्रवाई से हुआ है।
तीन महीने में एमआरपी से अधिक मूल्य पर बिक्री, घटतौली, मुहर न लगाना, सत्यापन न होना आदि के 200 मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जिले में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार मार्च से अक्तूबर महीने तक होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई विक्रेता कोल्ड ड्रिंक को ठंडा करने के नाम पर दो रुपये प्रति बोतल अतिरिक्त मूल्य वसूलते हैं। जागरूकता के अभाव में ग्राहक भी खरीद लेते हैं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर जब विभाग की ओर से जांच की गई, तो ऐसे 22 मामले सही पाए गए। सबसे अधिक मामले जनपद के मुहम्मदाबाद, सदर, जमानिया व कासिमाबाद क्षेत्र से प्रकाश में आए हैं। कार्रवाई करते हुए 22 कोल्ड ड्रिंक विक्रेताओं के ऊपर 52 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह मिठाई बिक्री में भी घटतौली का मामला प्रकाश में आया है। जांच की गई तो दो विक्रेताओं को डिब्बा सहित मिठाई बिक्री करते हुए पाया गया। इनके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।