फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karmanasha and Ganga water rising in Zamania

जमानिया में कर्मनाशा और गंगा का पानी बढ़ रहा

Fri, 06 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Karmanasha and Ganga water rising in Zamania
बारिश और बांधों से पानी छोड़ने के कारण कर्मनाशा और गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। तहसील प्रशासन ने लेखपालों ने तटवर्ती गांवों का जायजा लेने के निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर चौकियों पर तैनात किया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने गंगा और कर्मनाशा के बाढ़ को देखते हुए कुल 50 बाढ़ राहत चौकियां बनाई हैं। तटवर्ती ग्रामों को अतिसंवदेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणी में बांटा गया है। गंगा से प्रभावित होने वाले कुल गांव की संख्या 124 है। जिसमें से 23 अतिसंवेदनशील 49 संवेदनशील और 52 सामान्य गांव है। जबकि 37 चौकी स्थापित की गई हैं। वहीं कर्मनाशा नदी में अतिसंवेदनशील 3 संवेदनशील 11 सामान्य 18 गांव है। इसके सापेक्ष 13 चौकी बनाई गई है। प्रशासन ने एहतियात की तौर पर मझली 5 और बड़ी 36 नाव भी तैनात किए हैं। ताकि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को राहत दी जा सके। विभिन्न स्थानों पर 6 गोताखोरों को भी तैनात किया है। स्वास्थ्य विभाग ने आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बाढ़ चौकियों पर तैनात किया है। ें
विज्ञापन

एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed