फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kalraj Mishra objects to Rahul Gandhi's statement, says it's wrong to do politics without correct information

Ghazipur News: राहुल गांधी के बयान पर कलराज मिश्र की आपत्ति, कहा-सही जानकारी के बिना राजनीति करना गलत

Sun, 26 Apr 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kalraj Mishra objects to Rahul Gandhi's statement, says it's wrong to do politics without correct information

विज्ञापन

गाजीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से बयान जारी कर कटरिया गांव प्रकरण में बनाए जा रहे माहौल पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने आपत्ति जताई। कहा कि जब तक किसी मामले की वास्तविक जानकारी न हो, तब तक उस पर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कटरिया प्रकरण के राजनीतिकरण को दुखद बताया है। कहा, इस संवेदनशील मुद्दे में कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र के बयान को साझा किया। पूर्व राज्यपाल ने अपने बयान में कहा, घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर पीड़ित परिवार के आरोपों के आधार पर जांच की। उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को दी गई सहायता को सराहनीय बताया। कहा कि उनकी गांव के आमजन और पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता हुई है, जिसमें मामला आत्महत्या का सामने आया है।
विज्ञापन




कलराज मिश्र ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढ़स और सहयोग की आवश्यकता है न कि बवाल की। कुछ लोग बिटिया की मौत पर राजनीति कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों से आमजन को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आपदा में सहयोग नहीं करते, बल्कि उसे अवसर में बदलने का प्रयास करते हैं। अंत में उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed