फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kali Mata's chaura was damaged, anger among the villagers

Ghazipur News: काली माता के चौरा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 26 Aug 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kali Mata's chaura was damaged, anger among the villagers
दुल्लहपुर। क्षेत्र के बहलोलपुर पुलिस चौकी से सौ मीटर के दूरी पर रामपुर पतारी गांव स्थित स्थित काली माता के चौरा को अराजक तत्वों ने बृहस्पतिवार की रात ईंट से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो क्षतिग्रस्त देखकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परशुराम मौर्य ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव में काली माता का मंदिर काफी पुरानी है। प्रतिदिन सुबह श्रद्धालुओं के भीड़ पूजा पाठ के लिए लगती है। सावन माह में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ भी काली माता का पूजन अर्चन में जुटी थी। सुबह आठ बजे महिला श्रद्धालु काली माता की पूजा करने के लिए पहुंची तो चौरा क्षतिग्रस्त देखकर अवाक रह गईं। वहां तीन ईंट और टुकड़िया पड़ी थी। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई। जानकारी होते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी बहलोलपुर पुलिस चौकी को दी। मौके पर चौकी प्रभारी जयदीप ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परशुराम मौर्य ने क्षतिग्रस्त चौरा का पुन: निर्माण कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में अभी जानकारी नहीं हुई है। गौर करने वाली बात है कि बहलोलपुर चौकी काली माता के मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर स्थापित है। बावजूद अराजकतत्वों ने काली माता के चौरा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed