फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kalash Yatra taken out for Mahayagya

महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for Mahayagya
गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से लंका मैदान में आयोजित चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए बृहस्पतिवार को यज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा दिव्य झांकियों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

लंका मैदान से प्रारंभ हुई कलश विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, टाउन हाल, स्टीमरघाट, गोलाघाट होते हुए कलक्टर घाट पर पहुंची। यहां पर जिले की गायत्री परिवार की पीक सत्र धारण किए महिलाओं ने कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुई। आमघाट, महुआबाग, सकलेनाबाद होते हुए यात्रा लंका मैदान में पहुंची। यात्रा में भव्य झांकिया भी शामिल थी। यात्रा के दौरान पर्यावरण जागरूकता के लिए तरुण वृक्ष हाथों में लेकर प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल की माताओं-बहनों ने गुंजायमान मंगल गीतों के बीच व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित गगनभेदी नारे लगाते चल रही थी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह, राम किशोर राय, आनंद सिंह, प्रेम तारा तिवारी, माधुरी सिंह, संजय तिवारी, ममता सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, प्रवीण राय, प्रगति सिंह, प्रतिभा ठाकुर, आकांक्षा, ओम नारायण राय, पवन जी, संतोष जी, मनोज जायसवाल, विजय प्रजापति, राम सिंह सहित सैकड़ों गायत्री परिवार के लोग मौजूद थे। गायक रविंद्र शास्त्री जी ने जनपद के युवाओं को संगीत एवं उद्बोधन के माध्यम से गायत्री एवं यज्ञ के आधार पर पुन: राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने का आवाहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed