फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Junior Engineers protest meeting in support of demands

जूनियर इंजीनियरों ने मांगों के समर्थन में की विरोध सभा

Mon, 25 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineers protest meeting in support of demands
गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्यों द्वारा सोमवार को नगर के बड़ा महादेवा पीरनगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा का आयोजन किया गया। इसमें वेतन विषमताओं के विरोध समेत कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि बीते सात सितंबर से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के सभी अवर अभियंता वेतन संबंधित विषमताओं के निराकरण, कार्य क्षेत्रों में प्रबंधन के दोषपूर्ण एवं नियम विरुद्ध कार्यशैली एवं उसकी आड़ में उत्पीड़न करवाई के विरोध में और संसाधनों के घोर अभाव में विद्युत आपूर्ति में नित्य आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए संसाधन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। शत्रुघ्न यादव ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन कोई सकारात्मक प्रयास न कर जबरदस्ती प्रदेश की जनता को एक औद्योगिक अशांति के वातावरण में ढकेलने का काम कर रहा है। सचिव रोहित कुमार ने कहा कि 27 एवं 28 अक्तूबर को संपूर्ण कार्य बहिष्कार और 28 अक्तूबर की शाम पांच बजे मशाल जुलूस और 29 को मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र के कार्यालय पर कार्य बहिष्कार, जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। विरोध सभा में आरएन विश्वकर्मा, तपस प्रसाद, संतोष मौर्य, गुड्डू चौहान, चित्रसेन प्रसाद, रवि चौरसिया, मिथिलेश यादव, प्रमोद यादव, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, हर्षित राय, मनोज पटेल, मोहनलाल, इंद्रजीत पटेल, शशीकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed