फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jnaandolnon bring positive changes

जनआंदोलनों से ही होगा सकारात्मक बदलाव

Sun, 15 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jnaandolnon bring positive changes

दिल्ली स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. गोपाल प्रधान ने कहा कि ग्रीस में वामपंथी सिरिजा की जीत और स्पेन में होने वाले चुनाव में वामपंथियों की जीत की संभावना पूंजीवादी जगत के संकट को अभिव्यक्त कर रही है। आने वाले दशकों में नव उदारवादी नीतियों के चलते दुनिया के एक प्रतिशत के पास 99 प्रतिशत लोगों से ज्यादा पूंजी संकेंद्रित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी लोकतंत्र फासीवाद को पैदा करता है।

विज्ञापन



स्टेशन रोड स्थित भारद्वाज भवन में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि देश के अंदर भी ऐसी ही स्थिति है। आज एक ओर कारपोरेट परस्त नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है तो दूसरी ओर प्रेम की जगह नफरत फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि किसानों के खिलाफ भू-अधिग्रहण अध्यादेश और मजदूरों के खिलाफ श्रम कानूनों में संशोधन के चलते आंदोलनों की सुगबुगाहट भी सुनाई दे रही है। कहा कि दिल्ली का परिवर्तन सकारात्मक है, लेकिन बदलाव जनांदोलनों की लहर पर ही होगा। लोकतंत्र के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सामाजिक ढांचे में बदलाव के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। इस मौके पर डा. धर्मनारायण मिश्र, जितेंद्रनाथ घोष, राजेश कुमार, श्रीकांत मौर्य, डा. फतहमोहम्मद, बालेश्वर विक्रम, जफर गाजीपुरी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता डा. पीएन सिंह और संचालन रामविजय यादव तथा आभार संयोजक सगीर अहमद ने व्यक्त किया। अंत में जेएनयू के प्रो. तुलसी राम के निधन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed