{"_id":"8f870fba5a7d22996a1585a58b775d53","slug":"jknia-converged-on-the-death-anniversary-of-the-saint-mahamandleshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखनिया में महामंडलेश्वर की पुण्यतिथि पर जुटे संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखनिया में महामंडलेश्वर की पुण्यतिथि पर जुटे संत
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पर दो माह तक चले चातुर्मास महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को हुई। साथ ही ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर बालकृष्ण यति जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर साधु-संतों की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इस दौरान वेद मंत्रोच्चार के बीच मठ परिसर पूरी तरह से शिवमय हो गया।
चातुर्मास महायज्ञ के मुख्य यजमान ग्वालियर के अशोक गुप्ता और वाराणसी के विजयनारायण राय रहे। पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव के यजमानत्व में काशी के 51विद्वानों ने सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। पंच दिवसीय सातकुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।