फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelery and cash stolen from two houses

चोरों ने 18 हजार नकदी और आभूषण पर किया हाथ साफ

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from two houses
सैदपुर के राजमलपुर और मरदह के डोड़सर गांव में शनिवार की रात दो घरों में चोरी की घटना हुई। दोनों घटनाओं में चोर आभूषण और नकदी समेट ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

देवकली : सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के राजमलपुर गांव निवासी राकेश यादव देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात चोर छत के सहारे घर में घुस गए। साथ ही 18 हजार रुपये नकदी, सोने की सिकड़ी, पायल, अंगूठी, कान की बाली पर हाथ साफ कर दिए। इधर सुबह घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इधर ग्रामीणों ने देखा कि अनुसूचित बस्ती के पास दो अटैची और बक्सा फेंका पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन करने के साथ जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन पीड़ित को दिया।
विज्ञापन

मरदह : डोड़सर गांव में अधिवक्ता शशिकुमार उर्फ गुड्डू मिश्रा के घर में देर रात चोर रोशनदान काटकर घुसे चोरों ने डेढ़ लाख की कीमत के आभूषण और पंद्रह सौ रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed