फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   JCB operator dies after suffering electric shock from touching a rebar against a severed cable.

Ghazipur News: कटे केबल में सरिया छूने से लगा करंट, जेसीबी चालक की मौत

Tue, 28 Jul 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
JCB operator dies after suffering electric shock from touching a rebar against a severed cable.
सुहवल की खबर में------ मृतक सर्वेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुजानपुर के एक बस्ती में सोमवार को सर्वेश कुमार (25) पिलर के लिए दस फीट का सरिया ले जा रहा था। इस दौरान सरिया कटे हुए विद्युत केबल से छू गया। इससे सरिया में करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी चपेट में आने से सर्वेश की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के मुताबिक, पड़ोसी पप्पू राम ने बताया कि सुबह सर्वेश कुमार घर के पास ही पिलर का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान सरिया कम हो गया था। इस पर सर्वेश घर में रखे सरिया को ग्राइडर मशीन से काटने लगे। इसके बाद सर्वेश ने जैसे ही दस फीट के सरिया को खड़ा किया, ऊपर से गुजर से विद्युत केबिल में कटे वाले हिस्से से छू गया। इससे उक्त हादसा हो गया। मृतक के भाई सोनी ने बताया कि सर्वेश को बचाने के लिए दो बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना देकर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। गंभीर हालत में सर्वेश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। पति का शव देख पत्नी रूनी और मां मीरा देवी के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सर्वेश जेसीबी चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। जबकि उसके पिता जगत नारायण चेन्नई के एक होटल में काम करते हैं। हादसे की जानकारी होने पर वह गांव के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

--
गांव में लटके और जर्जर विद्युत तारों को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। साथ ही घटना स्थल पर कर्मियों को भेजकर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। - आशीष कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चार वर्ष पूर्व सड़क हादसे में बड़े भाई व छोटी बहन की हो गई थी मौत
सुहवल। पड़ोसी पप्पू राम ने बताया कि करीब सर्वेश पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी दो बेटियां रियांशी और जिया हैं। पत्नी रूनी पति का चेहरा देखकर माथा चूम बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रही थीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थी। करीब चार वर्ष पूर्व सड़क हादसे में सर्वेश के बड़े भाई कृष्णा और छोटी बहन सुस्मिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार पर चार वर्ष के अंदर ही एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट गया।

सुहवल की खबर में------ मृतक सर्वेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

सुहवल की खबर में------ मृतक सर्वेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed