{"_id":"67d71561e1202ccf4103bbb5","slug":"jayaprakash-became-president-for-the-eighth-time-by-scoring-a-hat-trick-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-129616-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हैट्रिक लगाते हुए आठवीं बार अध्यक्ष बने जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हैट्रिक लगाते हुए आठवीं बार अध्यक्ष बने जयप्रकाश
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को स्थानीय ब्लाॅक सभागार में हुआ। दो वर्षीय ब्लाॅक कार्यकारिणी के चुनाव में जयप्रकाश यादव ने हैट्रिक लगाते हुए आठवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
जयप्रकाश भारती मंत्री, प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष, नंदलाल राजभर संप्रेक्षक और जितेंद्र मौर्या का संगठन मंत्री के रूप में निर्विरोध चयन हुआ। पहले प्रयास किया गया कि सर्वसम्मति से पदों पर चयन हो जाए लेकिन अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनाव कराना पड़ा। कुल 258 मतदाताओं में से 239 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई।
इसमें अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश ने 187 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोशन कमल गौतम को पराजित किया, जिन्हें केवल 49 वोट मिले। तीन मत अवैध पाए गए। संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री, संप्रेक्षक के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इन पदों के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा था। चुनाव अधिकारी बब्बन कुमार एवं जहांगीर की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। इस अवसर पर उपेंद्र कुमार, योगेंद्र, अशोक कुमार, कमला, पुष्पा शुक्ला, मु. सलीम, मीरा राजभर, सीता, संजय यादव, राजेश यादव, गीता आदि उपस्थित थे।