फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya's class-6 entrance exam on 29

Ghazipur News: जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा 29 को

Tue, 25 Apr 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya's class-6 entrance exam on 29
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को किया गया है। इसमें 7527 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए इस बार दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास दशकों पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई थी। इस विद्यालय में हर वर्ष कक्षा-छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है। इस वर्ष अस्सी सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को किया जा रहा है। इसमें 7527 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इनके लिए इस वर्ष दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। सनशाइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल जखनिया में 921, केंद्रीय विद्यालय में 466, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में सबसे ज्यादा 1201, राजकीय सिटी इंटर काॅलेज में 962 तथा शाहफैज पब्लिक स्कूल में 793 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बताया कि राजकीय बालिका इंटर काॅलेज स्थित केंद्र पर 477, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में 970, सनशाइन पब्लिक स्कूल पोखरा जमानिया में 668, वेद इंटरनेशनल स्कूल में 630 तथा लालसा इंटरनेशनल स्कूल जखनिया में 439 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। 27 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय में सभी केंद्राध्यक्षों, सभी केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों एवं सभी खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

0000
इनसेट
एक-एक केंद्रस्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त
गाजीपुर। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक ब्लाक के लिए एक-एक केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। बीएसए की तरफ से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने खंड के परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
0000 कोट 0000
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में छात्रों को अगर किसी तरह की भी परेशानी हो तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित कार्यालय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में अगर कोई त्रुटि है तो विद्यालय स्थित कार्यालय में 27 अप्रैल तक साक्ष्य प्रस्तुत कर संशोधन करा सकते हैं। - डाॅ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed