{"_id":"5f316d9e8ebc3e3cce36e75d","slug":"jam-used-to-search-for-a-river-submerged-ghazipur-news-vns540773911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जामकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जामकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह बाजार के पास सोमवार को ग्रामीणों ने चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर उतरे ग्रामीण पुलिस की उदासीनता पूर्ण कार्रवाई से नाराज थे। उनका आरोप था कि रविवार की शाम मगई नदी में डूबे किशोर की दूसरे दिन पुलिस ने खोजबीन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसी बात से गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद सीओ मुहम्मदाबाद मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर शव की तलाश शुरू की, तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने झाड़ी में फंसे शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलिया जिले के नरहीं गांव निवासी गोविंद राम (16) रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने के बरइ बहन के घर लट्ठूडीह गांव रुका हुआ था। सोमवार दोपहर में घर से घूमने निकला और सायंकाल मंगई नदी के पुल पर शर्ट और चप्पल निकालकर बैठा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। उसके शोर मचाने पर जब-तक आसपास के खेतों में पशुओं की रखवाली कर रहे पशुपालक मौके पर पहुंचते, वह डूब चुका था। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई थी। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन अंधेरा होने से दूसरे दिन गोताखोर बुलाकर किशोर की तलाश करने की बात कहकर पुलिस कर्मी चले गए थे। सोमवार सुबह से ही परिजन और ग्रामीण नदी तट पर पहुंच गए थे। कई बार पुलिस से भी ग्रामीणों ने संपर्क किया। लेकिन पुलिस ने किशोर के शव को तलाशने में कोई रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद पूर्वांह्न करीब दस बजे ग्रामीण लठ्ठूडीह बाजार पहुंचे और मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस जान-बूझकर किशोर की तलाश नहीं कर रही है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाने- बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एसडीएम और सीओ को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। कुछ ही देर बाद मुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम, मुहम्मदाबाद कोतवाल और भांवरकोल थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंच गए। सीओ ने गोताखोरों को बुलाकर किशोर की जब तलाश शुरू कराई, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े 11 बजे किसी तरह जाम समाप्त हुआ। तब जाकर वाहनों का आवागम सुचारू हो पाया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने झाड़ी में फंसे शव को पानी से बाहर निकाला। किशोर का शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। इस संबंध में मुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।