फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jam on tb marg in ghazipur

टीबी मार्ग पर छह घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

Wed, 03 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
jam on tb marg in ghazipur
सुहवल के मेदिनीपुर के पास बेतरतीब वाहन खड़ा हो जाने से लगा लंबा जाम। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर कालूपुर तिराहा के पास भोर में तीन ट्रकों के आमने-सामने से निकलने के दौरान खड़ा होने से भीषण जाम लग गया। ताड़ीघाट बारा हाई-वे हमीद सेतु से लेकर जमानिया-गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर वाहनों की लाइन लग गई। आलम यह था कि पैदल निकल पाना भी लोगों के परेशानियों भरा था। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत कर छह घंटा बाद आवागमन सुचारू कराए जाने पर लोगों ने राहत की सास ली।
विज्ञापन

ताड़ीघाट-बारा हाइवे मार्ग पर स्थित कालूपुर तिराहा के पास सुबह करीब चार बजे एक ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से दूसरा ट्रक ट्रक आ गया, जिससे तीनों ट्रकें खड़े हो गई। जब तक चालक ट्रकों को आगे-पीछे कर निकलते, तब तक एक के बाद एक दोनों तरफ ट्रकों की लाइन लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। ताड़ीघाट बारा हाई-वे हमीद सेतु से लेकर जमानिया-गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर कई किलोमीट तक ट्रकों सहित अन्य वाहनों की लाइन लग गई। जाम के झाम का आलम यह था कि छोटे चारपहिया और बाइकों के निकलने की कहे, पैदल आवागमन करने वालों को भी जाम से निकलने के लिए इधर-उधर नजर दौड़ानी पड़ रही थी। वाहन को आगे-पीछे करने को लेकर लोगों कहासुनी के साथ ही तीखी झड़प होती रही। हमीद सेतु परी तरह से वाहनों से भरा रहा। पैदल आवागमन करने वालों के साथ ही कई बाइक सवार पटरी से निकलते नजर आए। बाइक सवार पटरी से सेतु तो पार कर ले रहे थे, लेकिन सड़क पर आने के जाम में फंस जा रहे थे। जाम में किसानों के साथ ही दुधिया और अन्य लोग फंसकर हांफते रहे। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को आगे-पीछे कराकर छह घंटा बाद दस बजे आवागमन सुचारू कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जाम में परेशान लोगों का कहना था कि ट्रक चालकों की मनमानी से आए दिन लोगों को जाम का मुंह देखना पड़ रहा है। चालक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं। जानकारी के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं समझ रही है। पुलिस की सुस्ती का खामियाजा आवागमन करने वालों को जाम का झाम झेलकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed