फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jalalabad villagers open front, protest in village

जलालाबाद के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, गांव में प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad villagers open front, protest in village
दुल्लहपुर। शौचालय न मिलने और 159 लोगों को अवैध रुप से भूमि का पट्टा करने का आरोप लगाते हुए जलालाबाद के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गांव में प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल और उच्चाधिकारियों को पत्र भी दिया गया, लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई और न ही अवैध रूप से हुई पट्टे का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अधिकारियों की मिलीभगत से 159 लोगों का अवैध रूप से भूमि का आवंटन किया गया है। अभी तक प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल शौचालय का लाभ 500 परिवारों को नहीं मिला है। उस परिवार की महिलाएं बाहर जाने को विवश हैं। कहा कि जहां प्रदेेश के मुखिया भ्रष्टाचार मिटाने के लिए तमाम ठोस कदम उठा रहे हैं, लेकिन जलालाबाद ग्राम सभा का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शन करने वाले शंभू यादव, रामविलास यादव, पांचू यादव, राजेश कुमार, बाल गोविंद राम, सुदर्शन यादव, प्रभावती देवी, रामावती देवी, राधिका देवी, श्याम सुंदर यादव, महाजन यादव, गुलाब यादव मौजूद थे। जखनिया विकास खंड अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोग शौचालय पाने से वंचित हो गए होंगे। जांच कराई जाएगी और उनको दूसरी सूची में नाम डालकर शौचालय का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed