फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Issue registration certificate to all eligible street vendors

सभी पात्र पथ विक्रेताओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी कराएं

Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Issue registration certificate to all eligible street vendors
गाजीपुर। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर योजना (पीएम स्वनिधि योजना) के अनुश्रवण एवं क्रियान्यवन के लिए बैठक रायफल क्लब के सभागार में बुधवार को हुई। इसमें परियोजना अधिकारी डूडा रामसिंह राही ने बताया कि उक्त योजना भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ दिलाने के लिए बैठक में उपस्थित सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका/नगर पंचायत में पंजीकृत सभी पात्र पथ विक्रेताओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र/पहचान पत्र जारी कराएं, जिससे अधिक से अधिक पात्र पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि दो जुलाई 2020 को स्वनिधि योजना के अंतर्गत आनलाइन आवेदन नगर निकाय से अथवा जनसुविधा केंद्र से किया जा सकता है। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है। योजना के सफल क्रियान्यवन के लिए उपस्थित सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सुशीललाल श्रीवास्तव, सूरजकांत, सभी अधिशासी अधिकारी, हरेराम तिवारी, तनवीर आलम, श्रीनारायण तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed