फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investigations were rejected five nominations

जांच में पांच नामांकन पत्र खारिज हुए

Mon, 05 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 05 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Investigations were rejected five nominations
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चार नामांकन पत्र जांच में खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्रों की जांच के समय संबंधित स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिले में चार चरण में कराया जा रहा है। दूसरे चरण में जमानिया, रेवतीपुर, भांवरकोल तथा भदौरा विकासखंड में कराए जाने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया। जिला पंचायत सदस्य की जमानिया की 5 एवं रेवतीपुर, भदौरा और भांवरकोल ब्लाक के 4-4 सहित 17 पद के लिए दाखिल हुए पर्चे की जांच का काम मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में पूरा किया गया। रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 251 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन किया गया था। जांच में एक पर्चा खारिज हुआ है। जमानिया संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक की 131 सीट के लिए 691 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में चार पर्चे खारिज हुए। सुहवल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 90 सीट के लिए दाखिल सभी 499 पर्चे वैध पाए गए। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी डा. एसपी यादव के अनुसार ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य की 96 सीट के लिए दाखिल सभी 445 नामांकन वैध पाए गए। भदौरा संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी रमेशचन्द्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 113 सीट के लिए 478 पर्चे वैध पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के चलते संबंधित स्थानों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार को उम्मीदवारी वापस लेने के साथ ही प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


नाम निर्देशन पत्रों की जमकर हुई खरीद
त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण का नामांकन का कार्य मंगलवार से शुरू होगा। इस चरण में होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री का काम सोमवार को भी हुआ। इस दौरान विभिन्न विकासखंडों में उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्रों की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed