फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Introduction to the origin and uses of optical fiber

आप्टिकल फाइबर की उत्पत्ति और इसके उपयोग से रूबरू कराया

Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Introduction to the origin and uses of optical fiber
क्षेत्र के कुवंर इंटर कॉलेज नरवर के परिसर में श्री ब्रह्मजी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में विज्ञान जागरूकता मेला आयोजित है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा. पीसी पांडेय ने विद्यार्थियों को आप्टिकल फाइबर की उत्पत्ति एवं इसके उपयोग से रूबरू कराते हुए कहा कि इसमें सूचनाओं की जानकारी एक स्थान से दूसरे स्थान में ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से प्रकाश बिंदुओं के रूप में भेजी जाती है। प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय तरंग वाहक विकसित करता है जो विधिवत रूप से जानकारी को साथ ले जाते हैं। 1970 के दशक में इसे सबसे पहले विकसित किया गया।
विज्ञापन

बीएचयू के डा. चंदन उपाध्याय ने एंटीबायोटिक दवाओं की खोज एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एंटीबायोटिक्स का उपयोग कुछ तरह के जीवाणु-बैक्टीरिया संक्रमण के इलाज या रोकथाम के लिए किया जाता है। वे बैक्टीरिया को मारने या उनके प्रजनन करने और फैलने को रोकने का काम करते हैं लेकिन ये हर चीज के लिए उपयोगी नहीं होते हैं। जब एंटीबायोटिक दवाओं की बात आती है तो अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डा. वीपी दुबे ने सौर ऊर्जा एवं इसके उपयोग पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर को-आर्डिनेटर संजय कुमार चतुर्वेदी, प्रेमचंद सिंह, श्यामदेव यादव, सीताराम यादव, विजयशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनिकेत साहनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed