फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   International Nurses Day celebrated in Government Homeopathic Medical College

Ghazipur News: राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
International Nurses Day celebrated in Government Homeopathic Medical College
गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस पर हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है।
विज्ञापन

नर्स हमारे समाज की रीढ़ है। वह दिन-रात बिना थके मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। चाहे वो अस्पताल हो या कोई आपदा की स्थिति नर्सें सबसे आगे खड़ी रहती हैं। चिकित्सालय प्रभारी डाॅ. अनुपमा राय ने कहा कि उनकी करुणा ,सेवा भावना और समर्पण अद्वतीय है। आज का दिन हम सबको यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का योगदान अमूल्य है। हमें उनका आदर करना चाहिए और उनके कार्य को सराहना करनी चाहिए। प्राचार्य महोदय ने सभी नर्स को सम्मान -पत्र देकर सम्मानित किया व समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। डॉ. अनुपमा राय द्वारा सभी नर्स को स्माइली बैज लगाकर विकट परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। इसके बाद केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर डाॅ. एपी सिंह, डाॅ. अवध कुमार सिंह, डाॅ. आनंद दुबे, योग प्रशिक्षिका प्रतीक्षा पांडेय, पैरामेडिकल स्टाफ व प्रशिक्षु चिकित्सक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed