फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Intercity Express will run from three

तीन से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express will run from three
सादात। कोरोना के चलते वाराणसी-औड़िहार से भटनी-गोरखपुर के बीच चलने वाली बंद ट्रेनों में से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन नव वर्ष के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस आशय की जानकारी रेलवे विभाग ने दी है। तीन जनवरी से छपरा वाया मऊ- वाराणसी सिटी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का चलना शुरू हो जाएगा। जबकि चार जनवरी से गोरखपुर-मंडुआडीह तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। रेलवे के इस निर्णय पर लोगों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले मार्च माह में इस रूट की सभी ट्रेनों परिचालन बंद कर दिया गया था। लगभग आठ महीने तक बंद रहने के बाद इस रूट की तीन ट्रेनों दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस और चौरी-चौरा एक्सप्रेस का परिचालन गत नवंबर माह में शुरू करा दिया गया था। उसके बाद से छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस और मंडुआडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की जनता मांग करने लगी। जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने उक्त दोनों ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया। क्षेत्र के लोगों ने रेलवे से आम जनता के लिए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed