फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to deduct salary of absent BDO

Ghazipur News: अनुपस्थित बीडीओ के वेतन काटने का निर्देश

Thu, 23 Feb 2023 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Instructions to deduct salary of absent BDO
(फोटो भी)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के सभी विकास खंडों में मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार की देर शाम राइफल क्लब के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहीं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खंड विकास अधिकारी रेवतीपुर एवं कासिमाबाद के अनुपस्थित होने पर वेतन काटने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 कार्य बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें। इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता एवं सक्रियता दिखाएं। कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकासखंडों में दिव्यांग शौचालयों के निर्माण अधूरे हैं उन ग्राम पंचायतों में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बने शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। गंदगी पाए जाने संबंधित प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed