फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions for action against those who disturb peace

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

Sat, 01 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against those who disturb peace
गाजीपुर। बकरीद पर्व के मद्देनजर आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ नगर में वाहन से भ्रमण किया। विशेश्वरगंज, नखास और टाउनहाल पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लेने के साथ मातहतों को निर्देश भी दिया। साथ ही मातहतों को निर्देशित किया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते दो दिनों के लॉकडाउन एवं बकरीद के त्योहार के मद्देनजर आईजी सुबह ही जिले में धमक पड़े। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र का वहन से भ्रमण किया। विशेश्वरगंज, नखास और टाउनहाल पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लॉकडाउन को लेकर पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की वास्तविकता को भी परखा। मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही निर्देशित किया कि लगातार चक्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया जाए। प्रभारी निरीक्षक से शांति व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियों की जानकारी भी ली। इधर आईजी के नगर क्षेत्र में चक्रमण करने की जानकारी मिलते ही तैैनात पुलिस कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई पड़े। यातायात प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मी बिना हेलमेट और शासन के निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed