{"_id":"61b0f4c4cf73950167364943","slug":"instruction-given-to-the-concerned-if-the-pace-of-work-is-slow-ghazipur-news-vns6268487192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य की गति धीमी होने पर संबंधित को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना का निरीक्षण करते आरवीएनएल के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के परियोजना डायरेक्टर सत्यम कुमार ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के विस्तारीकरण के अंतर्गत पहले चरण के चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के सिलसिले में शहर स्थित रेलवे के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने मातहतों संग परियोजना के बाबत अब तक हुए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने रेल वायडक एप्रोच के गार्डर लांचिंग, डैक स्लैब, शटरिंग, ड्रेन निर्माण, बेयरिंग आदि के लिफ्टिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान धीमे कार्य पर संबंधित को हिदायत दी। इसके बाद निर्माणाधीन घाट स्टेशन, सोनवल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सड़क पुल के चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दिया कि परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना है इसका ध्यान रहे। उनके निरीक्षण कर वापस जाने के बाद कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों ने राहत की सांस लिया। इस अवसर पर एसपी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, डीपीएम सुनील सिंह, विद्युत राव, राकेश कुमार, जीपीटी के वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार, जीएम गौतम सरकार, पीएनडार के जीएम अफरोज कापरा, अजय राय, रितेश कुमार आदि मौजूद थे। इस संबंध में आरवीएनएल के परियोजना डायरेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से जारी है। परियोजना अपने निर्धारित समय दिसंबर 2022 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।