फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

चुनाव के मद्देनजर निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया

Tue, 30 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
inspaction
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज का निरीक्षण करते सदर एसडीएम अनिर? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ने लगी है। मंगलवार को दिन में उपजिलाधिकारी सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, तहसीलदार मुकेश सिंह के साथ स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में उन्होंने विभिन्न कक्षों को देखा जहां पोलिंग पार्टियों, स्ट्रांग रूम, मतगणना से संबंधित निर्वाचन कार्य होना है। सदर एसडीएम ने फ्लैस बनाने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। सदर एसडीएम ने बताया कि स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही यहीं से मतदान के लिए मतदान कार्मिक रवाना होंगे। सदर ब्लाक की मतगणना का कार्य भी यहीं कराया जाएगा। इसको लेकर यहां की व्यवस्थाओं को देखा गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जो भी प्रत्याशी पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं, उनके द्वारा कितने प्रकार के पोस्टर, बैनर, हैंडबिल या स्टीकर कहां से छपवाए जा रहे हैं, कितनी मात्रा में और कितने मूल्य का उसके संबंध में फ्लैक्स कारोबारियों के यहां जाकर जांच की गई। कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि जब से अधिसूचना जारी हुई है, तब से कितने प्रत्याशियों द्वारा कितने मूल्य की स्टेशनरी उनके यहां छपवाई गई, उसका डिटेल तैयार कर लें। अगर किसी प्रत्याशी द्वारा सीमा से अधिक खर्च किया जाएगा तो उसके संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना प्रेषित की जाएगी और वह नियमानुसार संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed