{"_id":"6723543404aa62be930c925a","slug":"innocent-drowned-pond-playing-in-ghazipur-breath-stopped-happiness-turned-mourning-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बुझ गया इकलौता चिराग : खेलते-खेलते पोखरी में डूबा मासूम, तड़पकर थम गईं सांसें; मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बुझ गया इकलौता चिराग : खेलते-खेलते पोखरी में डूबा मासूम, तड़पकर थम गईं सांसें; मातम में बदलीं खुशियां
Thu, 31 Oct 2024 03:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:27 PM IST
सार
Ghazipur News : त्योहार के एक दिन हुए इस हादसे से पूरा परिवार गम में डूब गया। गांव का हर कोई परिजनों को ढांढस बंधा रहा था। पुलिस को सूचना दिए बगैर मृत मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पोखरी में डूबने से मासूम की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव स्थित पोखरी में बीती देर शाम डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिवार के सदस्यों को शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
बीबीपुर गांव निवासी फुलचंद्र राजभर का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र बाबू देर शाम घर के बाहर खेलते हुए पोखरी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मां शिवकुमारी पुत्र को नहला कर खाना खिलाकर दीपावली की साफ-सफाई करने लगी। इधर मासूम घर में खेलने लगा। जब शिवकुमारी काम समाप्त करके बच्चे की तलाश करने लगी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजन आस-पास के घरों में उसकी खोज करने लगे, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इकलौते पुत्र का शव देख मां शिवकुमार और पिता फुलचंद्र राजभर दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। पुत्र के शव को गोद में लेकर बिलखते परिजनों को देख गांव के लोगों की भी आंख भर आई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन