फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Initiative: One-way traffic will rid the city of traffic

पहल: वन-वे से शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति

Mon, 11 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Initiative: One-way traffic will rid the city of traffic
शहर के सकलेनाबाद में अनियंत्रित वाहनो के खड़ा होने से लगा जाम। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए शहर के दो प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया गया है। पुलिस उच्चाधिकारियों की सहमति मिलते ही वन-वे ट्रैफिक को लागू कर दिया जाएगा। इससे आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और राहगीरों तथा नगरवासियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शहर के विशेश्वरगंज, लंका और बड़ीबाग चुंगी के पास आए दिन जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते हैं। जाम में फंसे लोग समय से कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं वहीं राहगीर अपने मुकाम तक समय से नहीं पहुंचते हैं। यही नहीं मिश्रबाजार और महुआबाग में भी आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जाम से निजात दिलाने की दिशा में यातायात पुलिस ने पहल की है। यातायात पुलिस ने शहर के दो प्रमुख चौराहों और मार्गों को चिह्नित किया है, जहां से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। ऐसा होने पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी। एकल मार्ग करने के बाद अब विशेश्वरगंज से मिश्रबाजार में पहुंचने के बाद लोगों को स्टीमर घाट एवं महाजन टोली होते हुए महुआबाग की ओर निकलना होगा। इसके अलावा बड़ीबाग से लुदर्स कान्वेंट विद्यालय जाने वाले मार्ग को चिह्नित किया गया। नगर की सकरी सड़कों और अतिक्रमण के कारण अक्सर लोग जाम की दुश्वारियां झेलते हैं। इन मार्गों पर पर वन वे अगर सफल रहा तो अन्य मार्गों को भी चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

0
इनसेट...
शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था
गाजीपुर। जिला मुख्यालय अंतर्गत मुख्य बाजार में आज तक पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों को सड़क की पटरी एवं जगह न मिलने पर सकड़ के बीच खड़ा कर देते हैं। ऐसे में जाम लग जाता है। महुआबाग, मिश्र बाजार, झुन्नू लाल चौराहा, पुराना जिला अस्पताल मार्ग समेत अन्य मार्गों पर लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इनसेट...
अतिक्रमण के खिलाफ नहीं चलता अभियान
गाजीपुर। नगर में कदम-कदम पर अतिक्रमण के बाद भी इसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कभी ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस वजह से दिनों दिन अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। अतिक्रमण की वजह से जाम के साथ ही शहर का कारोबार भी बेपटरी होता जा रहा है। लोग दिन में शहर में घुसने से डरते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि राजनीति एवं वोट बैंक के चक्कर में भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती।

0
- जाम की समस्या समाप्त करने के लिए एकल मार्ग का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल दो प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया गया है। मंजूरी मिलते ही एकल मार्ग की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। - प्रवीण यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed