फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Incidents of crime have increased in the state: Parashuram

प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ीं : परशुराम

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Incidents of crime have increased in the state: Parashuram
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से रकसहा में मंगलवार को जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव परशुराम राजभर ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में महिला, व्यापारी, किसान, नौजवान सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

कहा कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के साथ ही खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दाम से जनता त्रस्त हो गई है। सरकार महंगाई को नियंत्रित कर पाने में नाकाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी को कामयाब बनाएं। इस अवसर पर लल्लन राजभर, जनार्दन राजभर, जमशेद खां, अशोक राजभर, जलालुद्दीन खां, नंदजी राजभर, कृष्णमोहन राजभर, श्यामबिहारी राजभर, त्रिलोकी, महेंद्र, गोरख, मानसिंह राजभर, उपेंद्र राजभर उपस्थित थे। अध्यक्षता बसगीत राजभर एवं संचालन अक्षयलाल राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed