फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inauguration of the Newly Constructed Cops Cafe

Ghazipur News: नवनिर्मित कॉप्स कैफे का उद्घाटन

Tue, 28 Apr 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Newly Constructed Cops Cafe
गाजीपुर। जनपद के पुलिस लाइन्स में रविवार को देर शाम को नवनिर्मित कॉप्स कैफे का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने किया। इस कैफे के शुरू होने से अब पुलिसकर्मियों को एक ही स्थान पर बेहतर भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान एडीजी ने कहा कि पुलिस बल दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगा रहता है। ऐसे में उनकी कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने इस पहल को पुलिस कर्मियों के हित में एक सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि कॉप्स कैफे को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां स्वच्छता, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैफे का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इसके नियमित और बेहतर संचालन के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स शुभम वर्मा, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed