{"_id":"60708c9f8ebc3ee61e7ce99f","slug":"inaspaction-ghazipur-news-vns5842296127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनने वाले मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद ?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
रेवतीपुर/सेवराई/जमानिया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विकासखंड रेवतीपुर, भदौरा एवं विकासखंड जमानिया का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन और मतगणना स्थल के साथ ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विकासखंड रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में बनाए गए नामांकन स्थल तथा गदाधर श्लोक महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विकासखंड भदौरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई में बनाए गए नामांकन स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण दिशा-निर्देश दिए। फिर वह विकासखंड जमानियां पहुंचे तथा वहां बनाए गए नामांकन स्थल एवं महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सुहवल थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर में खनन माफियाओं द्वारा जगह-जगह लाल बालू डंप किए जाने पर नाराजगी और उस पर कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्या, उपजिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी जमानिया, तहसीलदार सेवराई-जमानिया, खंड विकास अधिकारी भदौरा, रेवतीपुर एवं जमानिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।