फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the meeting of the District Planning Committee, it was agreed to spend 5 crore 48 lakh 3 thousand

जिला योजना समिति की बैठक में 5 करोड़ 48 लाख 3 हजार खर्च करने पर सहमति बनीं

Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of the District Planning Committee, it was agreed to spend 5 crore 48 lakh 3 thousand
शहर के विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद के लिए 5 अरब 48 करोड़ 3 लाख रुपये परिव्यय को सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सर्वसम्मत से जनपद के विभिन्न विकास से संबंधित विभागों की गहन समीक्षा की गई। उस दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 वर्ष 2021-22 में अनुमोदित परिव्यय तथा वास्तविक व्यय के संबंध में चर्चा के दौरान विभागवार कार्यो की समीक्षा की गई और अधूरे पड़े विकास कार्यों को कराने पर बात हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद के भौगोलिक विकास के लिए प्रदेश एवं शासन के अनेक विभागों द्वारा अनेकानेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आम आदमी के जीवन एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के स्वरोजगार के संबंध में अनेक योजनाओं पर आज जिला योजना के समस्त सदस्यों द्वारा अपनी सहमति दी है। सदन में प्रस्तावित कार्यों पर आवंटित बजट एवं व्यय की सूची को सम्मानित सदस्यों के सम्मुख पढ़ कर सुनाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए जनपद में एक नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पीडीडीआरडीए को नोडल अधिकारी नामित किया गया। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग द्वारा किसानों में तिलहनी सरसों के उन्नतशील बीज का वितरण किया गया। इसके बाद विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए गए सरस शो-रूम समूह उत्पाद बिक्री केंद्र का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए वस्तुओं का अवलोकन किया। इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत, सांसद अफजाल अंसारी, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंह, विधान परिषद सदस्य लाल विहारी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सांसद बलिया प्रतिनिधि, जिलाधिकारी एम पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और अन्य जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed