फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In protest against the removal of the registry office, the Central Bar Asst. also stopped working

रजिस्ट्री कार्यालय हटाने के विरोध में सेंट्रल बार एसो. भी रहा कार्य विरत

Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
In protest against the removal of the registry office, the Central Bar Asst. also stopped working
मुहम्मदाबाद/कासिमाबाद। जिला मुख्यालय पर सिविल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय को दूसरी जगह ले जाने के विरोध में एक सप्ताह से चल रहे कार्य बहिष्कार के समर्थन में सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को हड़ताल पर रहे। दीवानी परिसर में बैठक करने के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर उप जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सभा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संयोजक आलोक कुमार राय ने कहा कि गाजीपुर के अधिवक्ता एक सप्ताह से न्यायिक कार्य से विरत हैं। लेकिन प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी से प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी को दिया। पत्रक देने वालों में चंद्रप्रकाश राय, मृत्युंजय राय, विमल राय, आशुतोष राय, गोरखनाथ राय आदि शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता दयाशंकर दुबे एवं संचालन संजय कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तहसील बार एसोसिएशन कासिमाबाद के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर जिला रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण की मांग को तत्काल स्थगित करने की मांग किया। तहसील बार एसोसिएशन के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन ने भी संयुक्त रूप से 20 से 22 सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी आकाश कुमार को सौंपा।
रजिस्ट्री कार्यालय के समर्थन में सभी अधिवक्ताओं ने आवाज बुलंद कर आंदोलन का समर्थन किया। तहसील बार के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि गाजीपुर रजिस्ट्री विभाग को पांच किलोमीटर दूर स्थापित करने से सिविल बार गाजीपुर सहित सभी अधिवक्ता आहत हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार, रविप्रकाश तिवारी, नीलगगन, प्रेमसागर, बबन कुशवाहा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
भ्रमण कर एकजुटता दिखाएंगे अधिवक्ता
गाजीपुर। रजिस्ट्री विभाग को कचहरी परिसर से तीन किमी दूर असुरक्षित स्थान में ले जाने के जिला प्रशासन की मंशा के विरूद्ध अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विभाग के सामने धरना दिया। साथ ही रजिस्ट्री लेखन का भी कार्य पूर्णत: बंद है।

सिविल बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने कहा कि 21 सितंबर को अधिवक्ता एकजुट होकर अधिवक्ता संघ समिति के नेतृत्व में सिविल एवं कलेक्ट्रेट परिसर में चक्रमण कर एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। साथ ही आंदोलन को धार देंगे। वक्ताओं ने जिले के सभी बार संघों द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहकर समर्थन में धरना देने के निर्णय का स्वागत किया। धरना सभा में अधिवक्ता दशरथ यादव, दयाशंकर यादव, राजेश सिंह, रामप्रताप यादव, विरेंद्र पांडेय, विभा राय आदि मौजूद रहे। संचालन संघ के महासचिव अशोक भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed