फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In honor of daughter

बेटी के सम्मान में...सड़क पर उतरे भाजपाजन

Sat, 23 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
In honor of daughter
बेटी के सम्मान में...सड़क पर उतरे भाजपाजन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेटी के सम्मान कार्यक्रम केत हत  टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व शनिवार को विशाल जुलूूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महिलाओं के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान के  प्रति संकल्पित है। पार्टी के निष्कासित उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के मां, बहन, पत्नी एवं बेटी तक के लिए घिनौने अपशब्दों के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं बसपा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा संस्कारों को जन्म देने वाली पार्टी हैं। अगर किसी भी राजनैतिक दल के द्वारा महिलाओं के मर्यादा का हनन हुआ तो पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा महिला मोर्चा दयाशंकर सिंह के बेटी और परिवार के साथ है। किसी भी बहन और बेटी के ऊपर अपशब्द एवं मान-सम्मान से खेलने का किसी को अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए मोर्चा की महिला कार्यकर्ता सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है। मीरा श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा रैली में बहन एवं बेटी की मांग करना उनके घटियापन को दर्शाता है। ऐसी मानसिकता के लोगों को जेल की राह दिखाया जाना जरूरी है। महामंत्री ओमप्रकाश राम ने कहा कि भाजपा सदैव सुचिता पूर्ण स्वच्छ राजनीति की पक्षधर रही है। वह महिलाओं की मर्यादा हनन को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम नारायण राम ने कहा कि भाजपा बहुजन समाज पार्टी के इस घटिया और निंदनीय कृत्य के प्रति संघर्ष करने के लिए तैयार है।इससे पूर्व कार्यकर्ताओं का जुलूस विशेश्वरगंज चौराहा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। रैली में कार्यकर्ता बसपा नेताओं के खिलाफ नारे बाजी करते और तख्तीयां लेकर चल रहे थे।


इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, रमेश सिंह, परीक्षित सिंह, दुर्गेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, गजराज सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज बिंद, सोमारू चौहान, साधना यादव, अनिल यादव, अवधेश राजभर, रत्ना सरोज, सरोज मिश्रा, शीला सोनकर, संगीता बलवंत, राजेश तिवारी, रास बिहारी राय, प्रवीण सिंह, ओमकार सिंह, संतोष यादव, श्यामराज तिवारी, जितेंद्र नाथ पांडेय, उमेश, संजय चौरसिया, महेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि सुनिल सिंह ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed