फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Ghazipur, the revenue team reached the village of MLC election candidate to remove illegal occupation, SP MLA reached the discussion of breaking the house with bulldozer

गाजीपुर में हंगामा: एमएलसी प्रत्याशी के गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम, बुलडोजर से घर तोड़ने की चर्चा पर पहुंचे सपा विधायक

Thu, 24 Mar 2022 12:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 12:03 PM IST
सार

राजस्व विभाग की टीम अवैध कब्जे हटाने और सामुदायिक शौचालय की जमीन की पैमाइश करने के लिए अधियारां गांव पहुंच  गई। टीम के पहुंचते ही गांव में प्रधान के घर को बुलडोजर से तोड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई।

विज्ञापन
In Ghazipur, the revenue team reached the village of MLC election candidate to remove illegal occupation, SP MLA reached the discussion of breaking the house with bulldozer
गाजीपुर में ग्राम सभा की जमीन पर सामुदायिक शौचालय की पैमाइश को लेकर एसडीएम जमानियां भारत भार्गव से जानकारी लेते विधायक ओमप्रकाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में  विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी मदन यादव के गांव अधियारां में बुधवार को अवैध कब्जे हटाने और सामुदायिक शौचालय की जमीन की पैमाइश करने के लिए जमानिया एसडीएम भारत भार्गव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। पैमाइश के दौरान कई बार ग्रामीणों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


मदन यादव इस गांव के प्रधान हैं और बुलडोजर से उनका घर तोड़ने की चर्चाएं इलाके में शुरू हो गईं इसके बाद कई विधायक, बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण वहां पहुंच गए। बुधवार को एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला और निर्दल प्रत्याशी देवेंद्र के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के विशाल सिंह चंचल एवं निर्दल मदन सिंह आमने सामने हैं।

विज्ञापन

मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और  सपा कार्यकर्ता

दिन में 11 बजे एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम अवैध कब्जे हटाने और सामुदायिक शौचालय की जमीन की पैमाइश करने के लिए अधियारां गांव पहुंच  गई। टीम के पहुंचते ही गांव में प्रधान के घर को बुलडोजर से तोड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई। यह बात पूरे क्षेत्र में तेजी से फैली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और सपा कार्यकर्ता वहां पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति जताई

विधायक ओमप्रकाश सिंह, डा. वीरेंद्र यादव, सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से चुनाव के दौरान जमीन की पैमाइश करने और अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति जताई। उसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके से चले गए। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन परेशान कर रहा
विधायक ओमप्रकाश सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन पार्टी के लोगों को बेवजह परेशान कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि पार्टी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला का पर्चा दबाव बनाकर वापस कराया गया है।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन यादव पर दबाव बनाया जा रहा है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम भारत भार्गव का कहा है कि अवैध कब्जे को खाली कराकर सामुदायिक शौचालय के लिए जमीन का सीमांकन किया। जमीन ब्लाक को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed