फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In five years, only 610 building maps were approved by the district panchayat.

Ghazipur News: पांच सालो में जिला पंचायत से पारित हुए सिर्फ 610 भवनों के नक्शे

Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
In five years, only 610 building maps were approved by the district panchayat.
गाजीपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2021-22 से अबतक मात्र 610 निजी व व्यावसायिक भवन का नक्शा जिला पंचायत विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें 300 वर्ग मीटर से ऊपर क्षेत्रफल के निजी रिहायशी भवन के साथ ही दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, सीबीजी प्लांट, मैरेज हॉल आदि शामिल हैं। शासन की तरफ से पांच अक्टूबर 2019 से ग्रामीण क्षेत्रों के निजी व व्यावसायिक भवनों के नक्शा पारित करने का शासनादेश जारी किया गया था। जनपद में जिला पंचायत विभाग की तरफ इस शासनादेश का अनुपालन वित्तीय वर्ष 2021-22 से किया जा रहा है। इन पांच वर्षों में विभाग की तरफ से कई बार जागरूकता अभियान भी चलाए जाने के बाद भी मात्र 610 निजी व व्यावसायिक भवनों का नक्शा पारित हुआ है। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 में 114, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 256, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 184 और वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक 56 नक्शे दिये गये हैं। इनमें 410 निजी और 200 की संख्या में व्यावसायिक भवन शामिल हैं। विभाग की तरफ से 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले रिहायशी और शैक्षणिक भवनों के नक्शे के लिए मालिक से 25 रुपये प्रति वर्ग मीटर की राशि वसूल की जाती है। साथ ही व्यावसायिक भवनों पर यह राशि 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन

इसको लेकर जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नक्शे के बने भवनों को चिह्नित कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।-संतोष कुमार सिंह, अपर मुख्य पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed