{"_id":"61a26d376a2c940b7f011452","slug":"illegal-encroachment-removed-ghazipur-news-vns6248755114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमण को हटाया गया
विज्ञापन
स्थानीय गांव बरहपुर के चक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को शनिवार को दोपहर में उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता एवं राजस्व लेखपाल रमेश सोनकर की मौजूदगी में कुदाल, फावड़ा, रम्मा की मदद से हटाया गया।
उपजिलाधिकारी की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। बरहपुर-सौरम मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय मुड़कटनी तक जाने वाले चकमार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा स्थायी अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने से विद्यालय का कायाकल्प नहीं हो पा रहा था। स्कूल में अध्यापक सहित बच्चों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें स्कूल जाने में दीवार पर चढ़कर जाना पड़ता था। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस समस्या को कई बार खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। यह समस्या 2015 से अद्यतन बनी रही। राजेंद्र सिंह द्वारा बच्चों के रास्ते पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत उपजिलाधिकारी के यहां की गई। उपजिलाधिकारी ने शिकायत के बाद स्थायी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद 12 जून को सैदपुर तहसील की राजस्व टीम एवं सदर तहसील की राजस्व टीम ने बरहपुर एवं सौरम की सीमा का विवाद का निस्तारण करते हुए संयुक्त रूप से सीमांकन किया जिसमें बरहपुर मौजा में रोड चिन्हित की गई लेकिन अतिक्रमण जस का तस बना रहा। उसे उपजिलाधिकारी ने अपनी मौजूदगी में शनिवार को हटवाया। विवाद को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह को भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर बुलाया और रास्ते का सीमांकन कराया। रास्ता खुलते देख बच्चों के चेहरे खिल उठे।