फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Illegal e-ticket maker arrested

अवैध ई-टिकट बनाने वाला गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal e-ticket maker arrested
गाजीपुर आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया ई-टिकट बनाने का आरोपी युवक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ टीम ने शुक्रवार की देर शाम बारा बाजार में स्थित एक एक जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान 1,41,928 रुपये कीमत के 114 अवैध ई-टिकट के साथ प्रिंटर, लैपटाप आदि सामान बरामद किया। आरपीएफ टीम ने जनसेवा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देशन में रेलवे बोर्ड से प्राप्त पर्सनल आईडी पर रेलवे ई-टिकट का अवैध रूप से कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक उदयराज रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर सिटी और निरीक्षक नरेश कुमार मीणा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार जंक्शन के साथ सीआईबी वाराणसी के उप निरीक्षक अरविंद कुमार के साथ संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे रेलवे ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वालों की धर-पकड़ के लिए गहमर थाना क्षेत्र के बारा बाजार स्थित एक जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान 1,41,928 रुपये कीमत के 114 अवैध ई-टिकट के साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर, दो मोबाइल संबंधित केबिल, पांच बैंक पास बुक तथा 5,300 नगद बरामद किया। छापेमारी करने वाली टीम ने जनसेवा केंद्र के संचालक इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इमरान ने आरपीएफ को बताया कि वह दो वर्ष से प्रतिबंधित साफ्टवेयर एएनएमएस का प्रयोग कर टिकट बनाकर टिकटों का अवैध कारोबार करता था। उसके द्वारा 44 फर्जी पर्सनल आईडी बनी पाई गई। अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर सिटी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम में एएसआई सुनील कुमार यादव, संजय राय, नागेंद्र, विकास पांडेय, विनय कुमार राय, फेंकन यादव, रामबहादुर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed