{"_id":"636be2482061f9391616a510","slug":"illegal-buildings-built-in-circulating-area-will-be-investigated-ghazipur-news-vns682856317","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलेटिंग एरिया में बने अवैध भवनों की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलेटिंग एरिया में बने अवैध भवनों की जांच होगी
विज्ञापन
फोटो

मंडल रेल प्रबंधकन ने बनारस- औड़िहार- गाजीपुर सिटी- बलिया- छपरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने मंडलीय अधिकारियों समेत बुधवार को औड़िहार, तरांव, नंदगंज एवं सिटी स्टेशनों पर संरक्षा उपकरणों, अनुरक्षण रजिस्टर, पानी, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन पैनल, बुकिंग काउंटर एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया एवं उसके आसपास बने अवैध भवनों की जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि लोक निर्माण विभाग को आस-पास के भवनों की जांच करने के लिए कहा गया था लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।
वहीं, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने बनारस- औड़िहार- गाजीपुर सिटी- बलिया- छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने अपनी निरीक्षण स्पेशल से अधिकारियों समेत औड़िहार, तरांव एवं नंदगंज स्टेशनों के निरीक्षण करते हुए सिटी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम, अग्निशमन उपकरण, पॉइंट एंड क्रासिंग रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, चाभी स्थानान्तरण रजिस्टर, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मों पर छाजन एवं आरआरसी बेंचेस, विभिन्न स्टालों समेत फूड प्लाजा, प्रतीक्षालयों सहित यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला समेत मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित रहे।