फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If you obstruct the voting, you will go to jail

मतदान में बाधा पहुंचाई तो जाएंगे जेल

Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
If you obstruct the voting, you will go to jail
गाजीपुर। जिले के ब्लाक प्रमुख चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है। साथ ही मतदान में बाधा पहुंचाने वालों पर एनएसए लगाने के साथ मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की चेतावनी भी दी है। वहीं मतदान के लिए निर्वाचन प्रमाण-पत्र और पहचान-पत्र लाने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। पुलिस महकमे ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। इसके लिए बकायदे दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी मतदाता अपने मूल निर्वाचन प्रमाण-पत्र और मूल पहचान-पत्र जैसे आधार कार्ड के साथ आएंगे। अगर निर्वाचन प्रमाण और पहचान-पत्र उनके पास नहीं होगा तो मतदान परिसर में प्रवेश मिलना मुश्किल होगा। किसी मतदाता द्वारा फर्जी निर्वाचन प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही मोबाईल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस के अलावा पेन में नहीं ले जा सकेंगे। पेन मतदान कक्ष में दिया जाएगा। मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ एनएसए की धारा लगाई जाएगी। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि निष्पक्षता के साथ मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed