फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If you do not put the jam worth clients

रुपये न मिलने पर ग्राहकों ने लगाया जाम

Wed, 30 Nov 2016 12:50 AM IST
गाजीपुर अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
If you do not put the jam worth clients
रुपये न मिलने पर ग्राहकों ने लगाया जाम
भीमापार संवाददाता के अनुसार सादात थाना क्षेत्र के मखदूमपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा से सोमवार को उपभोक्ताओं को रुपये नहीं मिले। सैकड़ों ग्राहक वापस घर लौट गए थे। आज सुबह बैंक  खुलने से पहले ही सैकड़ों महिला-पुरुष खाताधारक  वहां पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सैदपुर-चिरैयाकोर्ट मार्ग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जाम करने वाले लोगों का आरोप था कि एक तरफ जहां  500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध को  लेकर लोग परेशान हैं, वहीं       बैंक अधिकारी इसको लेकर गंभीर  नहीं  हैं।
विज्ञापन


दो दिन बैंक बंद होने के बाद सोमवार को खुलने पर भी ग्राहकों को रुपये नहीं मिले। जाम की सूचना मिलते ही  थानाध्यक्ष सादात हिमेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा कर साढ़े 10 बजे जाम समाप्त   करवाया। जाम की वजह से  आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक प्रदीप राव ने बताया  कि कैश की समस्या है, जैसे ही कैश उपलब्ध होगा, लोगों में इसका वितरण  शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


देवकली संवाददाता के अनुसार यूनियन बैक शाखा बासूपुर पियरी पर आज  रुपये न मिलने पर ग्राहक आक्रोशित हो गए। बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम कर दिया। जाम करते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की जानकारी होते ही सैदपुर के कोतवाल कमलेश कुमार  त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और खाताधारकों को समझा-बुझाकर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त कराया। मालूम हो कि इस शाखा से पिछले कई दिनों से ग्राहकों को रुपये नहीं मिल रहे है। रुपये न रहने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही ‌थी।जिससे वे परेशान हो गये और अंत में उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें सड़क जाम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed