{"_id":"63daa7e11fd0287fa9027588","slug":"if-there-is-any-problem-then-this-is-the-chance-get-it-right-ghazipur-news-vns6965728132-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: है कोई गड़बड़ी तो मौका है यही, करा लें सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: है कोई गड़बड़ी तो मौका है यही, करा लें सही
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए बुधवार को विद्युत उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विद्युत उपभोक्ता पहचान और समाधान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उपभोक्ताओं की केवाईसी और विद्युत चोरी रोकते हुए वृहद रूप से संयोजनों की संख्या में वृद्धि किएजाने की कार्रवाई की जाएगी। केवाईसी के बाद उपभोक्ताओं को विद्युत भुगतान न होन पर विद्युत विच्छेदन की पूर्व जानकारी, बिल की सभी जानकारी, बिल भुगतान की सुविधा, शिकायतों का तत्काल त्वरित निस्तारण, विभागीय योजनाओं/कैंपों की जानकारी, विद्युत बाधित होने की जानकारी प्राप्त होगी। केवाईसी की आनलाइन एवं आफ लाइन व्यवस्था की गई है।
वे अपने केवाईसी के तहत मोबाइल नंबर, वाट्सएप मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अंकित करा सकते हैं। प्रत्येक उपकेन्द्र पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक केवाईसीकिया जाएगा।अभियान के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक स्वयं स्थल पर उपस्थित रहते हुए प्रत्येक उपभोक्ताओं को अभियान के लाभ के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
बगही और नायकडीह में कैंप आज
मरदह। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा आयोजित है। इसमें विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केवाईसी किया जा रहा है। इसके तहत तांती-बहलोलपुर गांव में कैंप का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर मरदह विद्युत सबस्टेशन के अवर अभियंता एसके ओझा ने बताया कि कैंप विभिन्न गांवों सहित मरदह विद्युत सबस्टेशन पर आयोजित है। दो फरवरी को बगही एवं नायकडीह गांव में कैंप आयोजित होगी।