फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If the weather cooperates, the king of fruits, mango, will be within the reach of the common man

Ghazipur News: मौसम ने साथ दिया तो आम आदमी की पहुंच में होगा फलों का राजा आम

Sun, 16 Mar 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
If the weather cooperates, the king of fruits, mango, will be within the reach of the common man
मौसम ने साथ दिया तो इस बार आम का रिकॉर्ड उत्पादन होगा। बागों में आम के पेड़ बौर से लद गए हैं। किसानों को इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद में 20 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में आम की बागवानी होती है। औसतन एक हेक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल आम का उत्पादन होता है। लेकिन, जिस प्रकार इस बार आम के पेड़ बौर से लदे हैं, इससे प्रति हेक्टेयर 15 से 20 क्विटंल आम के उत्पादन में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद में मुख्य रूप से दशहरी, चौसा, लंगड़ा, सफेदा आदि किस्म के आम के फलों का उत्पादन किया जाता है। आम के पेड़ों पर आए बौर देखकर बागवानों का मन लहलहा रहा है। उनका कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो उत्पादन काफी अच्छा होने से मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक भी फलों के राजा की आसानी से पहुंच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed