फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If the public wants, the government will change the name of the district: Om Prakash Rajbhar

जनता चाहेगी तो सरकार िजले का नाम बदल देगी : ओमप्रकाश राजभर

Tue, 11 Mar 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
If the public wants, the government will change the name of the district: Om Prakash Rajbhar
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि गाजीपुर के लोगों की चाहत होगी तो सरकार जिले का नाम बदल देगी। हम यहीं से विधायक हैं और सरकार में मंत्री भी हैं। हम यहां के लोगों की चाहत के साथ हैं। वह मंगलवार को दीवानी कोर्ट से बाहर आने पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मौलाना कल्बे जव्वाद के सरकार गरीबों की मदद करना चाहती है तो मंदिरों में रखा सोना गरीबों की भलाई के लिए इस्तेमाल करे... वाले बयान पर बोले कि उन्हें अनर्गल बयान देने से बचना चाहिए और अपनी कौम की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक केतकी सिंह के मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग इलाज की व्यवस्था की मांग के सवाल पर बोले कि अगर ऐसा है तो फिर मुसलमानों के लिए अलग से हवाई जहाज, बसें और ट्रेनें भी चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई दुर्घटना होती है तो लोग सिर्फ खून की जरूरत देखते हैं। कोई यह नहीं पूछता कि वह खून हिंदू का है, मुस्लिम का है, सिख का है या ईसाई का।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि यह देश 140 करोड़ भारतीयों का है। हमें आपसी भाईचारे और अमन के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म के हिसाब से अपने त्योहार मनाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed