{"_id":"6859a36b3d52174d7807edc6","slug":"if-the-power-system-is-not-improved-then-congress-will-protest-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-134726-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
इसमें जिले की जर्जर विद्युत व्यवस्था, टूटे खंभे, लटकते तार और बिजली की बेतहाशा कटौती की शिकायत की गई। चेतावनी दी कि अगर जल्द स्थिति में सुधार न हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और ग्राम सभाओं में विद्युत व्यवस्था दयनीय हो चुकी है। कई जगह खंभे गिरने की स्थिति में हैं और तार इतने कमजोर हैं कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भीषण बिजली कटौती के कारण किसान परेशान हैं। धान की रोपाई का समय है लेकिन बिजली न होने के कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि गलत रीडिंग की वजह से उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल देना पड़ रहा है।
आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पा रहे और विभाग की ओर से उनकी बिजली काटी जा रही है। इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस कमेटी ने अधीक्षण अभियंता से मांग की है कि जर्जर तार और खंभों की शीघ्र मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो और उपभोक्ताओं को अनावश्यक प्रताड़ना से राहत मिले अन्यथा पार्टी जनहित में आंदोलन को बाध्य होगी।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, विद्याधर पांडेय, हामिद अली, राजेश गुप्ता, रामनगीना पांडेय, महबूब निशा, शबीहुल हसन, रईस अहमद, आलोक यादव, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा एवं अनुराग पांडेय आदि मौजूद थे।