फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If sanitation work is not done in the Panchayats, action will be taken against the Secretary-Pradhan.

Ghazipur News: पंचायतों में स्वच्छता कार्य नहीं होने पर सचिव-प्रधान पर होगी कार्रवाई

Fri, 07 Nov 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
If sanitation work is not done in the Panchayats, action will be taken against the Secretary-Pradhan.
गाजीपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, लाभार्थियों के पात्रता सत्यापन, रिट्रोफिटिंग कार्य, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन गांवों में शौचालयों का निर्माण अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए, अन्यथा संबंधित सचिव और प्रधान के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले रहें, ताकि ग्रामीणों को नियमित सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाने और उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीडीओ ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत रसूलपुर टी. शेखपुर (विकासखंड सदर) में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र पर देवकली और करंडा ब्लॉक की सभी पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, ताकि प्लास्टिक का सही निस्तारण हो सके।बैठक में पंचायत पंचम राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष व्यय और कार्यों की प्रगति, आरजेएसए अंत्येष्टि स्थल, और सीएससी केंद्रों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैठक के एजेंडा के अनुसार अपने-अपने विकासखंडों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें और प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed