{"_id":"67549245681d0263e900ca18","slug":"if-garbage-is-found-burning-eos-salary-will-be-stopped-dm-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-124644-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलता मिला तो ईओ को रुकेगा वेतन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलता मिला तो ईओ को रुकेगा वेतन : डीएम
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में मनमानी तरीके से कूड़ा उठान और उसमें आग लगाने की घटनाओं को लेकर आलाधिकारी सख्त हो गए हैं। डीएम आर्यका अखौरी ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने नियमित कूड़ा उठान करने के लिए कहा है। साथ ही उठान के बाद जहां-तहां कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कूड़ों में आग लगाई गई तो संबंधित ईओ का वेतन रुकेगा। उधर, ईओ ने भी नगर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सफाई निरीक्षक के खिलाफ शासन को पत्र लिख दिया है।
सरकार एक तरह स्वच्छता पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन इसे लेकर उदासीन बना रहा हुआ। स्थित यह है कि शहर में ही कहीं कूड़े में आग लगा दिया जा रहा है तो कई कूड़े का ढेर पड़ा मिल रहा है। इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला में 30 नवंबर से पड़ताल करती हुई खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने स्तर से जांच में यह भी पाया कि कूड़ा उठान के बाद भी लोग कचरा फेंकने लगे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर ऊपर जुर्माना लगाने को कहा है। डीएम की सख्ती के बाद ईओ अमिता वरुण ने जिम्मेदारियों का मनमानी और लापरवाही पूर्वक निर्वहन करने वाले सफाई निरीक्षक अहसान आलम के खिलाफ शासन को पत्र लिखा है।
चार माह से रुका है वेतन : सफाई निरीक्षक करीब साढ़े सात साल से तैनात हैं। आरोप है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर नहीं है। स्थिति यह है कि चार माह से वेतन भी रोक दिया गया है। इसके बावजूद मनमानी तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा उठान करना है। इसे और बेहतर किया जाएगा। समय से कूड़ा उठान कराना अनिवार्य है। यदि कोई कूड़ा उठान के बाद कचरा फेंक रहा है तो उसपर जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही कहीं कूड़ा जलता हुआ देखा गया तो ईओ का वेतन रोक दिया जाएगा।- आर्यका अखौरी, डीएम
सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर सफाई निरीक्षक को पूर्व में भी नोटिस दिया गया है, चार माह से वेतन भी रोका गया है। अब उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा गया है।- अमिता वरुण, ईओ नगर पालिका