{"_id":"611bf4318ebc3e430873b76e","slug":"if-approval-is-not-given-to-open-the-office-then-the-advocates-will-sit-on-a-gradual-fast-ghazipur-news-vns606507188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय खोलने की मंजूरी नहीं मिलती है तो क्रमिक अनशन पर बैठेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय खोलने की मंजूरी नहीं मिलती है तो क्रमिक अनशन पर बैठेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
उप निबंधन कार्यालय को लेकर कासिमाबाद तहसील के अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। मंगलवार को हुई सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि 24 अगस्त तक उप निबंधन कार्यालय खोलने की मंजूरी नहीं मिलती है तो वे तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
कासिमाबाद तहसील के उप निबंधन कार्यालय के लिए भवन की तलाश की जा रही है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी तहसील परिसर में भवन उपलब्ध होने के बाद भी उप निबंधन कार्यालय को तहसील परिसर से बाहर खुलवाने में रुचि ले रहे हैं। इसी को लेकर पिछले दो अगस्त से तहसील के सभी अधिवक्ता सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल पर हैं और सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नौ अगस्त को जिलाधिकारी गाजीपुर से मिलकर एक पत्रक देकर तहसील परिसर में भवन की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। इसके बाद भवन की जांच के लिए उप निबंधक अधिकारी मुहम्मदाबाद तहसील ने पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद भी मामला अभी ठंडे बस्ते में होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 अगस्त तक न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए सभी अधिवक्ता अपने कार्य से विरत रहेंगे। अगर इसके अंदर उप निबंधन कार्यालय की मंजूरी नहीं की जाती है तो सभी अधिवक्ता 25 अगस्त से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। अधिवक्ताओं ने बैठक में तहसील के उच्चाधिकारियों के साथ जिले के उच्चाधिकारियों पर इस प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई न करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर मिथिलेश तिवारी, शशिकांत कुशवाहा, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, खुशी कुशवाहा, कन्हैया यादव, विनोद सिंह, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार, रविप्रकाश तिवारी, आनंद शंकर सिंह, नवीन कुमार, संतोष जायसवाल, कमलेश यादव उपस्थित थे।