फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   IAS officer Avinash took over as DM has been special secretary to the Chief Minister

Ghazipur News: आईएएस अधिकारी अविनाश ने संभाला डीएम का कार्यभार, मुख्यमंत्री के रह चुके हैं विशेष सचिव

Mon, 28 Apr 2025 01:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 01:07 PM IST
सार

नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। झांसी के डीएम रहे हैं और अपनी बेहतरीन रणनीति के साथ नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
IAS officer Avinash took over as DM has been special secretary to the Chief Minister
नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार ने आज जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह डीएम झांसी रहे हैं।इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हैं और पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

डीएम आर्यका अखौरी का सोमवार की देर रात तबादला हो गया है। उन्हें शासन में विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


वहीं उनकी जगह उनके ही बैच 2013 के आईएएस अविनाश कुमार को नया डीएम बनाया गया है, जो पहले झांसी के डीएम बनने के पहले बाराबंकी और हरदोई में डीएम के रूप में काम कर चुके हैं। अविनाश कुमार मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति सितंबर 2023 में झांसी डीएम के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल तक झांसी में सेवाएं देने के बाद अब उनका तबादला गाजीपुर डीएम के तौर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है औैर 11 महीने तक एक पावर प्रोजेक्ट पर काम किए। फिर सिविल सेवा की परीक्षा में सफल हुए। वहीं, आईएएस अधिकारी आर्यका अखौरी सितंबर 2022 से गाजीपुर में डीएम के पद पर तैनात थीं।


उनके कार्यकाल में माफिया मुख्तार अंसारी के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की गई। 30 मार्च 2024 को मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान सपा सांसद अफजाल अंसारी से उनकी बहस चर्चा में रही। मुख्तार के भाई और सपा सांसद अफजाल अंसारी के साथ डीएम आर्यका अखौरी की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed