फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   husband's corona death in Mumbai

मुंबई में पति की कोरोना से मौत के बाद भाई के साथ लौटी थी महिला

Fri, 05 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
husband's corona death in Mumbai
सादात। विकास खंड के प्यारेपुर गांव में संक्रमित पाया गया युवक मुंबई में अपने जीजा के यहां रहकर मजदूरी करता था। इसी बीच मुंबई में जीजा को कोरोना हो गया और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह घबड़ाकर अपनी बहन सरिता के साथ श्रमिक एक्सप्रेस से गोंडा पहुंचा। वहां थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद परिवहन की बस से अपने गांव आ गया। इसके बाद वह अपनी बहन को छोड़ने मऊ जिले में उसके ससुराल भी गया। वहां से आने के बाद वह करीब चार दिनों तक घर रहा। घर में उसकी पत्नी, दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। इस बीच तबियत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग के लोग पहुंचे तथा 31 मई को इसकी सैंपलिंग करने के बाद देवा प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासन के लोगों ने परिवार के साथ कुल 12 लोगों का सैंपल लिया और जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed