फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband murdered due to illicit relationship

अवैध संबंध के चलते पति की करा दी हत्या

Sun, 26 Apr 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered due to illicit relationship
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा कांशीराम आवास में हुई मैकेनिक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरो? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बीते दिनों सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास निवासी युवक की गला दबाकर हुई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। सदर कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला ने अभियुक्तों को पेश किया। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध की वजह से पत्नी ने ही पति की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास के पास खाली पड़ी जमीन पर एक युवक का गला दबाकर हत्या करने के बाद फेंका गया शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कांशीराम आवास निवासी जावेद (30) के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी शहजादी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। रविवार को दिन में लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबा के पास आरकेबीके निवासी सिकंदर, यहीं के रहीम गोरख और कांशीराम आवास से मृतक की पत्नी शहजादी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जावेद अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। जान से मारने की धमकी देता था, इससे शहजादी सिकंदर के करीब आ गई थी। दोनों में अंतरंग संबंध बन गया। रहीम गोरख, जो जेल गया था, उसे शक था कि जावेद ने ही पुलिस से मुखबिरी कर उसे जेल भेजवाया था। साढ़े चार वर्ष जेल में रहने के बाद रहीम गोरख चार अप्रैल को छूटकर आया और सिकंदर तथा शहजादी की साजिश में शामिल हो गया। 23 अप्रैल की रात जावेद को अधिक मात्रा में शराब पिलाकर सिकंदर और रमीह गोरख ने तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा तौलिया और मृतक जावेद का मोबाइल ईदगाह के पीछे छिपा दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा, प्रवीन यादव, गोराबाजार चौकी इंचार्ज कृपेंद्र प्रताप सिंह, लोटन इमली चौकी प्रभारी अशोक मिश्रा, उप निरीक्षक उदयशंकर मिश्र, कांस्टेबल सेराज खान, नूर अहमद, सदानंद, विवेक, महिला कांस्टेबल वंदना तिवारी, प्रियंका शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed